फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

विज्ञापन
बाघनगर पुलिस चौकी के पास सड़क हादसे में मृतक सुनील कुमार शर्मा फाइल फोटो - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट में आकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन

- बिजली आने के इंतजार में सड़क के किनारे बैठे थे दोनों, चालक मौके से फरार
- पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर(संतकबीरनगर)। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर बाघनगर पुलिस चौकी के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने दुकान के सामने बैठकर बिजली आने का इंतजार कर रहे दो युवकों को चपेट मेें ले लिया। एक की मौके पर और दूसरे की बस्ती जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया और पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बाघनगर निवासी रामअधारे शर्मा की बीएमसीटी मार्ग पर बाघनगर चौकी के पास इलेक्ट्रिक वेल्डिंग व फर्नीचर की दुकान है। यहीं उनका बेटा सुनील कुमार शर्मा (22) व बाघनगर निवासी अतीउल्लाह का बेटा अनीस अहमद (17) दुकान में वेल्डिंग मिस्त्री का काम करते थे। शनिवार रात लगभग 11:30 बजे दोनों युवक दुकान के सामने सड़क से लगभग 15 फुट की दूरी पर बैठकर बिजली आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक ट्रेलर तेज रफ्तार से आया और दोनों युवकों को चपेट में ले लिया। अनीस को ट्रक ने दस मीटर घसीटते आगे तक ले गया। वहीं सुनील कुमार ट्रक की टक्कर से दूर जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुनील की स्थिति गंभीर देख बस्ती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रविवार भोर में उसकी मौत हो गई। अनीस अहमद के चाचा रईस अहमद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रेलर काफी स्पीड में था और घटना के बाद इसकी चपेट में आए दोनों लोगों को लगभग दस मीटर तक घसीट कर ले गया। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

बाघनगर पुलिस चौकी के पास सड़क हादसे में मृतक अनीस अहमद फाइल फोटो- फोटो : KHALILABAD

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें