एचआरपीजी कॉलेज में सेमीनार को लेकर तैयारी करते शिक्षक-स्रोत कॉलेज
- भारत की पड़ोसी प्रथम नीति : चुनौतियां एवं विकल्प विषय पर होगा सेमीनार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार से भारत की पड़ोसी प्रथम नीति: चुनौतियां एवं विकल्प दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी पूर्व कुलपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक करेंगे।
इसके साथ ही प्रोफेसर सरोज वर्मा जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय छपरा, डॉ. शिवपूजन पाठक आर्यभट्ट महाविद्यालय दिल्ली यूनिवर्सिटी, डॉ. अतहर जफर वरिष्ठ शोध अध्येता भारतीय वैश्विक परिषद नई दिल्ली आदि विद्वान विशिष्ठ अतिथि एवं वक्ता के रूप में सहभाग करेंगे। सेमीनार को देखते हुए बृहस्पतिवार को महाविद्यालय सारी तैयारी पूरी कर ली गई।
प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन समिति को जरूरी निर्देश दिए। सेमिनार के आयोजन पर सचिव डॉ. शशिकांत राव ने कहा कि इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक अध्येता, शोध छात्र एवं शिक्षकगण शामिल होंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रताप विजय कुमार, प्रोफेसर डीएन पांडेय, प्रोफेसर विजय राय, डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. मनोज कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।