फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में दो दोषियों को न्यायालय उठने तक की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मारपीट और धमकी देने के मामले में प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने दो दोषियों को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर दो-दो हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोनों को 20-20 दिन का साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मरवटिया गांव निवासी रामकेवल ने मेंहदावल थाने में तहरीर देकर गांव के फूलचंद और कालिया पर गाली-गलौज करते मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उपनिरीक्षक हरि सिंह ने साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 18 अगस्त को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में दोनों को दोषी मानते हुए न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। दोनों पर 2-2 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें