संतकबीरनगर। न्यायालय ने ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मारपीट के मामले में 2 अभियुक्तों को 1-1 वर्ष की परिवीक्षा व 25-25 हजार रुपये के निजी बंधपत्र पर छोड़ दिया।
पुलिस के गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के बाद 9 सितंबर को न्यायालय जेएम की कोर्ट ने कोतवाली खलीलाबाद से संबंधित अभियुक्त राजकुमार व राजेश निवासी गोरयाभार को दोष सिद्धि पर उक्त शर्त पर छोड़ दिया। संवाद