कलक्ट्रेट पर बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित करते डीएम-स्रोत सूचना
संतकबीरनगर। निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में मेंहदावल विधानसभा के दो बीएलओ और लेखपाल ने शत-प्रतिशत कार्य संपादित कर किया है। उन्हें डीएम ने कलक्ट्रेट में सम्मानित किया। मंगलवार को डीएम आलोक कुमार ने कलक्ट्रेट कार्यालय में दोनों बीएलओ और लेखपाल को अंगवस्त्र, शाल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डीएम आलोक कुमार ने बताया कि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 60 प्राथमिक विद्यालय भगवतपुर की आंगनबाड़ी पूनम और बूथ संख्या एक जूनियर हाईस्कूल भानपुर माफी रोजगार सेवक तपानाथ माैर्य ने शतप्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। लेखपाल उपदेश के पर्यवेक्षण में यह कार्य हुआ है। ऐसे में इन लोगों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इनसे अन्य बीएलओ को प्रेरणा लेनी चाहिए और एसआईआर में तेजी लाकर शत-प्रतिशत कार्य पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर एक बीएलओ की निगरानी की जा रही है। ऐसे में सचेत रहकर कार्य करें। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, एसडीएम मेंहदावल संजीव राय आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने गूगल मीटर के जरिए सभी नगर पंचायतों के ईओ से एसआईआर के प्रगति की जानकारी ली।
कलक्ट्रेट पर बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित करते डीएम-स्रोत सूचना