फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों में टक्कर, एक के मुंह में घुसी सरिया, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर रविवार की सुबह प्रसादपुर गांव के निकट दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों में एक के मुंह में सरिया घुस जाने के कारण उसकी हालत गंभीर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में उपचार करने के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भरवल पर्वता गांव निवासी नागेंद्र (55) बाइक से धनघटा की ओर से घर जा रहे थे। उसी दिशा में गोरखपुर के बांसगांव निवासी राम अचल (59) अपनी बाइक से सिकरीगंज की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे की बाइक ने आगे चल रहे रामअचल की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग गिरकर घायल हो गए। नागेंद्र सड़क के किनारे स्थित नाले में जा गिरे और उनके मुंह में सरिया घुस गया। घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि नागेंद्र के मुंह में सरिया घुस जाने के कारण उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें