फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धनघटा उमरिया मार्ग पर भिड़ीं दो बाइक, दो सवारों की हालत गंभीर

Sat, 06 Sep 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के धनघटा उमरिया मार्ग पर लहुरे गांव के निकट शनिवार की शाम दो बाइकों में आमने-सामने की हुई भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी हैंसर पहुंचाया। जहां घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के मल्हेपुर गांव निवासी 20 वर्षीय धीरज पुत्र अर्जुन बाइक से धनघटा से वापस घर जा रहे थे। अभी वह लहुरे गांव के निकट पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे दोनों घायल हो गए। दूसरी बाइक पर बैठे 24 वर्षीय युवक बस्ती जनपद के कलवारी थानांतर्गत ग्राम कनैला खास घायल हो गए। वह उमरिया बाजार स्थित रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएससी हैंसर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें