दो बाइक की टक्कर एक घायल, दूसरा भागा
- फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंछिया के समीप बीएमसीटी मार्ग पर दो बाइकों की आमने - सामने से टकरा गए। इस हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे बाइक सवार को मामूली चोर्टें आइं और मौके का फायदा उठाकर भाग गया।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को सीएचसी पहुंचाया। यहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मेंहदावल क्षेत्र के अंछिया में शनिवार को दो बाइक सवारो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमंे 40 वर्षीय संतोष पुत्र रामसागर निवासी बेलहरखुर्द गंभीर रुप से घायल हो गया जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया दुर्घटना पर जुटे लोगों ने डायल 100 को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया।