फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पेंटिंग बनाने पर छात्राएं सम्मानित

Sun, 11 Mar 2018 12:06 AM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
अच्छी पेंटिंग बनाने पर छात्राएं सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद में चल रहे पांच दिवसीय जीवन कौशल शिविर का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


डायट प्रवक्ता चंद्रमौलि त्रिपाठी ने कहा कि जीवन कौशल शिविर में जो कुछ सीखा उसे अपने जीवन में उतारे। छात्राएं आज हर काम में आगे है। बेहतर पढ़ाई करे जिससे माता-पिता का नाम रोशन हो सके। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा डॉ. हरीश चंद शुक्ल ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर रहने की जरूरत है। उन्हें बेहतर पठन पाठन के साथ ही अच्छे मुकाम पर पहुंचना होगा। सरकार आज महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाओं को चला रही है। विद्यालय स्तर पर योगा, आत्म सुरक्षा के उपाय, मुफ्त शिक्षा समेत अन्य कई योजना संचालित है जिसकी जानकारी छात्राओं को होनी चाहिए। इस दौरान छात्राओं ने कला, पेंटिंग, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता जागरूकता पर पेंटिंग व चार्ट बनाया। इस अवसर पर वार्डेन प्रतिभा सिंह, सुमन सिंह, गीता सिंह, नीलिमा मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें