फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दादा-नाती घायल

Tue, 23 Apr 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा क्षेत्र के पारा हरगोविंद गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के पारा हरगोविंद गांव के पास राम जानकी मार्ग पर सोमवार के शाम दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो जाने से एक बाइक पर सवार पर दादा-नाती घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक के लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के परसा खुर्द गांव निवासी 74 वर्षीय रामसुभग अपने नाती 18 वर्षीय विपिन कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर पौली की तरफ जा रहे थे। जब वह राम जानकी मार्ग पर पारा हरगोविंद गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक पर सवार पर दादा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक के सवारों को मामूली चोटे आई हैं। दादा और नाती को इलाज के लिए सीएचसी मलौली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बात कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें