फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में लगी आग, बुझाने पहुंचा युवक करंट लगने से घायल

Tue, 23 Apr 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसया बाजार/पौली। धनघटा क्षेत्र के महेश्वरपुर में सोमवार को एक झोपड़ी में आग लग गई। जिसके बाद आग बुझाने के लिए पहुंचा एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। लोग उसे सीएचसी मलौली ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद पूरे गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के महेश्वरपुर गांव में सोमवार को एक बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से छोटेलाल पुत्र टीढी के झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही छोटेलाल के परिवार के लोग चिल्लाने लगे। शोर सुन कर लोग घर की ओर दौड़े। जब तक लोग पहुंचते और आग पर काबू पाने का प्रयास करते आग की लपट विकराल रूप ले चुकी थी। इसने छोटेलाल के घर के साथ ही बगल के अनिल, मुकेश, शंकर के पक्के घर को चपेट में ले लिया। इससे घर में रखा कुछ सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने पहुंचा गांव का इंद्रीश बिजली के केबल के संपर्क में आ गया। इससे वह वहीं पर झटका खाकर गिर गया। इसके बाद गांव के लोग उसे सीएचसी मलौली ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। आग की घटना से घरों में रखे अनाज, कपड़ा, जेवर के साथ नकदी भी जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें