बेलहर। मंगलवार की शाम को बेलहर थाना क्षेत्र के नंदौर बांसी रोड पर आमथरी गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमे एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सीएचसी मेंहदावल चल रहा है। तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आमथरी गांव के पास बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक पर मोहम्मद अलीम (45) पुत्र अब्दुल लतीफ और सादिकुन्निशा पति अब्दुल अलीम (40) निवासी साडा थाना बेलहर कला वहीं दूसरी बाइक पर राजेंद्र (30) पुत्र जवाहिर और दिनेश (26) पुत्र सूर्यनाथ निवासी भैसा माफी थाना मेंहदावल घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। जहां पर सादिकुन्निशा, राजेंद्र और दिनेश गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद