फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लापता दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने किया बरामद, परिजनों को सौंपा

Wed, 15 Oct 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बख्तूपुर गांव से सात दिन पूर्व दो नाबालिग बच्चे घर से खेलने की बात कहकर निकले और लापता हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने एक बच्चे की मां की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया था। दोनों बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि 6 अक्तूबर को जोगिन्दर का बेटा अभिषेक कुमार (12) स्कूल से घर लौटा। बैग घर में रखकर खेलने के लिए निकला। देर तक नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन किए, लेकिन पता नहीं चल सका। नाबालिग की मां किरन देवी ने अगले दिन 7 अक्तूबर को थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसी दिन कुछ घंटे के अंतराल में गांव के ही नाबालिग शिवांश पाण्डेय पुत्र कृपा शंकर पाण्डेय भी गायब हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें