फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किराना दुकान में चोरी का प्रयास करते दो गिरफ्तार

Sat, 09 Nov 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शहर के समय माता मंदिर के पास किराना की दुकान में चोरी करते दो आरोपी पकड़ लिए गए। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

दुकानदार घनश्याम गुप्ता के अनुसार दोपहर 2:30 बजे दो लोग सामान लेने के लिए पहुंचे हुए थे। वह एक को सामान दिखा रहे थे। उसी दौरान दूसरे ने मोबाइल रख लिया और गल्ले में हाथ डालकर रुपये निकाल लिए। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार ने चोरी की सूचना दी थी। बाद में उसने बताया कि उसका कुछ नुकसान नहीं हुआ है और तहरीर वापस लेकर सुलहनामा लिखकर दे दिया। जिसके वजह से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें