फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धूमधाम से छठ माता की मूर्तियों का विसर्जन

Sat, 09 Nov 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मगहर के आमी नदी के तट पर बने अस्थायी पोखरे में विसर्जित
विज्ञापन


संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र में छठ पर्व पर स्थापित छठ माता की मूर्तियों का विसर्जन शनिवार को धूमधाम से किया गया। मगहर के आमी नदी के तट पर बने अस्थाई पोखरे में देर शाम मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

शहर के समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार, गोला बाजार आदि जगहाें पर स्थापित छठ माता की मूर्तियों के विसर्जन के लिए शहर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान डीजे की ध्वनि पर युवा नृत्य करते हुए मां के जयकारे लगा रहे थे। शहर भ्रमण के बाद माता की मूर्तियां मगहर के लिए रवाना हुईं। इस मौके पर छठ मईया के जयघोष से शहर गूंज उठा। देर शाम तक मगहर के आमी नदी के पास बने अस्थायी पोखरे में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान महेश गुप्त, सूरज जायसवाल, कार्तिक, विरेंद्र, लवकुश, गणेश, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें