फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गैर-इरादतन हत्या के मामले में दो को दबोचा

Wed, 08 Apr 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पडरौना कोतवाली पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के दो फट्टे (आला कत्ल) भी बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सनेरामल छपरा निवासी राघवेंद्र कुमार दीक्षित और एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इन पर गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज था। संवाद
विज्ञापन

0
चोरी की दो बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की दो बाइक बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद मोटरसाइकिलों की कीमत करीब 1.52 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मनोज चौधरी, चंदन सिंह और दुर्गेश शर्मा उर्फ मुनचुन निवासी खड्डा खुर्द हैं। इनमें मनोज चौधरी एक शातिर किस्म का व्यक्ति है, इसके विरुद्ध कोतवाली में वर्ष 2012 से लेकर 2024 तक लूट, जालसाजी और मारपीट के आधा दर्जन मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें