फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियारा में छापा : बिहार पुलिस ने बरामद की 80 लीटर अंग्रेजी शराब

Wed, 08 Apr 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के भिलोरवा टोला दियारा में देर रात को छापेमारी बरामद अंग्रेजी शरा
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र से सटे बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के भिलोरवा टोला दियारा में पुलिस ने सोमवार देर रात छापा मारकर 79.485 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। बाॅर्डर पर सख्ती और बैरियर के बाद भी शराब की खेप आसानी से बिहार पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इलाके में शराब की बरामदगी हो चुकी है। करीब 10-12 लोग इस धंधे में शामिल हैं। भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाते हुए धंधेबाज दियारा क्षेत्र के रास्ते बाॅर्डर से सटे देसी शराब की दुकानों से लाकर रोजाना शराब की खेप पहुंचा रहे हैं।
बाॅर्डर पर शराब की दुकान होने के कारण महज दो किलोमीटर की दूरी तय कर आपूर्ति कर दी जाती है। पीपी तटबंध के मधुबनी और पिपरासी के बीच करीब 1200 मीटर क्षेत्र यूपी में पड़ता है। इसका फायदा उठाकर तस्कर शराब की खेप बिहार सीमा में पहुंचा देते हैं। हालांकि, पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन धंधेबाज भी अपनी गतिविधियां जारी रखे हैं। इस संबंध में बिहार के पिपरासी थाना के एसओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शराब के धंधे में एक बाइक का उपयोग किया जा रहा था, जिसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस को देखते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और उसके खिलाफ उत्पाद विभाग अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें