क्षेत्र के भोतहा गांव के समीप दो वर्षों से टूट कर झूल रहा हाई वोल्टेज तार से शनिवार को गांव के दो किसानों के पशुओं की मौत हो गई। करंट की चपेट में आकर मरी भैंस को देख पशु पालकों का रो रो कर बुरा हाल था।
भोतहा गांव के रामफूल और रामपति की भैंस गांव के अन्य पशुओं के साथ सीवान में चरने गई थी। गांव वालों का कहना है कि सीवान से होकर गए हाई वोल्टेज तार एक खंभे पर टूट कर दो वर्ष से झूल रहा है। भैंस जब खंभे के पास पहुंची तो तार उनके शरीर को छू गया। इससे दोनों भैंस करंट के चपेट में आकर झुलस कर मर गई। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह तार दो वर्ष से टूट कर झूल रहे है। इसे जोड़ने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। यदि तार समय रहते जोड़ दिया गया होता तो शायद यह घटना नहीं होती।