फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गैंगस्टर एक्ट के वांछित दो आरोपियों को धनघटा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास पांडेय निवासी लोहरैया, थाना धनघटा और अमर कुमार गुप्ता निवासी हनुमानगली, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना धनघटा में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज है। एसओ प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मामले में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर दिया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें