संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक माह पूर्व भुजैनी चौराहे पर हुए चोरी के मामले में मंगलवार को दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों के पास से चोरी का मोबाइल, लैपटाॅप तथा 1100 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपी गोरखपुर के निवासी बताएं जा रहे हैं।
प्रभारी एसओ रामेश्वर यादव ने बताया कि भुजैनी गांव निवासी बलराम गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह भुजैनी चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। दो अक्टूबर को रात वह दुकान बंद करके सोने चले गए। रात दो बजे के करीब छत के रास्ते चोर उनके घर में घुस गए और घर में रखा लैपटाॅप, उनके लड़के का मोबाइल और 14 हजार रुपये चुरा लिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई थी।
मंगलवार को कांटे चाैकी प्रभारी दिलीप सिंह के अगुवाई में पुलिस टीम ने चोरी की घटना में शामिल गोरखपुर के पेवनपुर गांव निवासी सुजित विश्वकर्मा तथा बरहुआ निवासी विवेक सोनकर उर्फ निहाल को मगहर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।