इन उपभोक्ताओं के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में केस दर्ज कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक जय विजय सिंह ने बताया कि जेई संजय कुमार यादव, वेद प्रकाश यादव, नितेश यादव, कैलाशनाथ यादव के साथ खलीलाबाद विकास खंड के निमाया व बूधाकला गांव में चेकिंग किया गया।
इस दौरान निमाय में कई लोगों को अधिक बकाया में विद्युत विच्छेदित किया गया था, लेकिन मौके पर विद्युत उपभोग करते पाए गए।
इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से कहा कि लोग अपने बिलों का बकाया जमा करा दें अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।