फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदियों के मनोरंजन के लिए जिला जेल में लगेगा टीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैदियों के मनोरंजन के लिए जिला जेल में लगेगा टीवी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार ने शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। बंदियों ने मनोरंजन का साधन नहीं होने की बात कही। सचिव ने जेलर को टीवी लगाने और योग व खेल के संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण में 498 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें 100 दोषसिद्ध कैदी, 397 विचाराधीन बंदी एवं एक एनएसए बंदी सम्मिलित हैं। इनमें 25 अल्प वयस्क भी हैं। बैरक में एक-एक बंदी से बातचीत की गई। कुछ बंदियों ने बताया कि उनकी जमानत हो गई हैख् किंतु अभी तक रिहाई आदेश नहीं आया है। जेल के चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। चिकित्सालय में 16 बंदी भर्ती थे। बंदी रामकेवल यादव को सांस लेने एवं पेट दर्द की समस्या है। राम केवल की जमानत उच्च न्यायालय से मंजूर हो चुकी है, किंतु अब तक रिहाई नहीं हो पाई है। बंदी टपारनाथ वृद्धावस्था के कारण भर्ती हैं। फार्मासिस्ट ने बताया कि सभी को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। अन्य किसी बंदी ने कोई समस्या नहीं बताई। अल्पवयस्क बंदियों ने जेल में कोई मनोरंजन का साधन न होने की बात कही। जेल अधीक्षक को टीवी लगवाने तथा योग एवं अन्य खेल के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जेल में विधिक जागरुकता शिविर का भी आयोजन किया गया। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक जीआर वर्मा, उप कारागार कमल नयन सिंह, डॉ. वरुणेश, फार्मासिस्ट डीपी सिंह, जेल वार्डर सिद्धार्थ, देवेश, रिंकू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें