सेमरियावां। टीचर्स सेल्फ केयर टीम की ओर से शुक्रवार को बीआरसी सेमरियावां सभागार में मनोनीत ब्लॉक कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया।
जिला सह संयोजक सूचित कुमार जायसवाल ने कहा कि टीएससीटी शिक्षकों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा की गई है। इस अवसर पर जुबेर अहमद को ब्लॉक संरक्षक, सर्वेश प्रताप नागवंशी को ब्लॉक संयोजक, सुहेल अहमद को ब्लाॅक प्रवक्ता, प्रमोद चौरसिया को ब्लॉक सहसंयोजक तथा शैलेंद्र कुमार को ब्लॉक सह संयोजक के रूप में सम्मानित किया गया। सभी ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान जफीर अली करखी, अब्दुर्रहीम, मनोज कुमार, अनिल, विकास कुमार, खलीकुर्रहमान, मुबारक हुसैन, इरफान अहमद, सुरजन, खुर्शीद अहमद मौजूद रहे।