फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
प्रिंस पाण्डेय फाइल फोटो
विज्ञापन
महुली। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी गंभीर हालत हो गई। खून से लथपथ युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जोगाराजा निवासी कमलेश पांडेय का पुत्र प्रिंस पांडेय (23) शुक्रवार को बाइक से बखिरा क्षेत्र स्थित ननिहाल जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर दिगतौली गांव के समीप पहुंचा। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रिंस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।
राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों तक पहुंची। घर में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिजन और ग्रामीण इस असमय हुई मौत से स्तब्ध हैं। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

-
इलाज में लापरवाही का आरोप
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में घायल को लेकर उपचार के लिए पहुंचाया गया। इस दौरान लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। बाद में युवक की मौत हो गई। एंबुलेंस से लाए गए घायल युवक को कथित रूप से तत्काल भर्ती न किए जाने की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रामानुज कनौजिया स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे घायल को एंबुलेंस कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। मौके पर मौजूद एंबुलेंस कर्मियों ने आरोप लगाया कि मरीज के साथ कोई परिजन या अटेंडर मौजूद न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया तत्काल अस्पताल पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. एसके श्रीवास्तव से पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें