फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के उसका खुर्द गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और जरूरी कागजात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

उसका खुर्द निवासी मनीष उपाध्याय के अनुसार 16 जून को वह पत्नी के साथ कचहरी और दुकान पर गए थे। घर में कोई नहीं था। शाम करीब सात बजे जब लौटे तो घर के पीछे वाले दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो चोर आलमारी का लॉकर तोड़ चुके थे।
पीड़ित के मुताबिक चोर लॉकर में रखे 25 हजार रुपये नकद, सोने की दो बालियां, करीब दो भर सोने की सीकड़, मंगलसूत्र, सोने की तीन अंगूठियां, चांदी की दो जोड़ी पायल, छह बिछिया, चांदी के दो सिक्के, राघव जी की चांदी की मूर्ति, चांदी का गिलास, चम्मच व कटोरी समेत कीमती कपड़े, जरूरी कागजात और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

घटना सुबह 10:00 बजे से शाम चार बजे के बीच की बताई जा रही है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें