फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेलहसा में इंटरलॉकिंग सड़क पर पलटा रिफाइंड लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा चौकी क्षेत्र के बेलहसा में रविवार को रिफाइंड लदा ट्रक गांव की इंटरलॉकिंग सड़क पर पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रक चालक गूगल मैप देखकर गांव की सड़क पर आ गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक सहजनवां की ओर से बखिरा की तरफ जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक चालक गूगल मैप पर रास्ता देखकर बरईपार से मुड़ गया और बेलहसा गांव की इंटरलॉकिंग सड़क पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि ट्रक को सेमरियावां जाना था लेकिन रास्ते की जानकारी के अभाव में चालक गांव की ओर चला गया। इंटरलॉकिंग सड़क पर कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद भारी वाहन के कारण इंटरलाॉकिंग धंस गई और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रक में रिफाइंड लदा हुआ था। ट्रक के पलटने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी बखिरा ददन राय ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें