कांटे। कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जिगिना चौराहे के पास रविवार की शाम ट्रक ने टेंपो को चपेट में ले लिया। टेंपो सड़क के किनारे गड्ढे में चला गया। टेंपो में सवार दो साल के मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। उनका इलाज चल रहा है।
दुधारा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी सनिल (45) अपनी पत्नी झिलमिल और दो वर्ष की बेटी सोनाली के साथ टेंपो से कांटे की तरफ जा रहे थे। जैसे ही कुर्थिया चौराहे से आगे निकले तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पीछे से टेंपाे को चपेट में ले लिया। टेंपो सड़क के किनारे गड्ढे में चला गया। घटना में ऑटो चालक समेत मां और बेटी घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। घटना के बाद आस पास के लोग पहुंच गए और घायलों को टेंपो से निकाला। सूचना पर कांटे पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां पर इलाज चल रहा है।