मेंहदावल। क्षेत्र के सोनौरा चौराहे से बिसौवा जाने वाले मार्ग पर शनिवार की देर शाम दो बाइकें आपस में टकरा गईं। दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के एकला शुक्ल मनोरथपुर के बीच में शनिवार की शाम नगर पंचायत के सियर निवासी श्याम मोहन सिंह (35) बाइक से अपने भट्ठे पर जा रहे थे। इस दौरान कस्बा निवासी सोनू निषाद बाइक से बिसौवा की तरफ जा रहे थे। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे मय फोर्स मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पाकर दोनों घायलों के परिजन व पड़ोसी भी अस्पताल पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। एक घायल श्याम मोहन सिंह का इलाज गोरखपुर महानगर की एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है जबकि दूसरे घायल सोनू निषाद का इलाज जिला अस्पताल में होना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने बताया कि घायलों को अस्पताल लाया गया।