भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 16 अगस्त से निकलने वाले तिरंगा यात्रा और 24 अगस्त से परिवर्तन यात्रा शुरू किए जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यात्रा की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा में भाजपा के कार्यकर्ता छोटी-छोटी टोली बनाकर जिले के प्रत्येक बूथ तक जाएंगे और शहीदों तथा महापुरुषों के बारे में लोगों को बताएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की विकास योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक दिन प्रवास करेगी। यह यात्रा आगामी विधान सभा चुनाव की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। बैठक में हेमंत चतुर्वेदी, राजेश सिंह, बब्बन शर्मा, अम्बरीश राय, दिनेश पांडेय, श्याम करन सिंह, सेतबान राय, दयाराम, ज्ञानेंद्र मिश्र, सुनीता अग्रहरि, धनंजय पांडेय, गणेश पांडेय, प्रदीप कन्नौजिया, गणेश चौहान, आनंद त्रिपाठी, श्याम बिहारी गुप्ता, हरिकेश चौरसिया, प्रह्लाद चौधरी, पुरुषोत्तम गुप्ता, राम मिलन दूबे, विजयी पांडेय, उदयराज यादव, विनय सिंह, कपिल कन्नौजिया, भीमसेन चौधरी, नागेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।