फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्राथमिक शिक्षक संघ का दूसरा संगठन नहीं’  

Sat, 13 Aug 2016 11:33 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को कैंप कार्यालय पर बस्ती मंडल के मंडलीय मंत्री राधेरमण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को कैंप कार्यालय पर बस्ती मंडल के मंडलीय मंत्री राधेरमण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के नाम से संगठन बनाने वाले लोगों से सचेत रहने को कहा। 
विज्ञापन


 मंडलीय मंत्री ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ सिर्फ एक संगठन है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, महामंत्री जबर सिंह यादव और कोषाध्यक्ष संजय सिंह है। जो रजिस्ट्रार द्वारा मान्यता प्राप्त है। उसी के तहत जनपद में जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव,  मंत्री जयराम वर्मा और कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव है।

इसके अलावा जो भी संगठन अपने को असली संगठन कहते है वह पूर्ण रूप से गलत है। शिक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि तथा कथित कोई संगठन दूसरा नही है। अध्यापक सेवा निवृत्त पुराने शिक्षकों के बहकावे में न आवे। बैठक में जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, जयराम वर्मा, गंगा प्रसाद यादव, विजय नाथ यादव, रामसरन यादव, महेंद्र सिंह, जवाहर लाल गुप्त, रामनाथ यादव, शिवानंद मिश्र, एबारत अली, केसी सिंह, शोएब अख्तर, अजयनाथ मिश्र, शिवचरन गुप्त आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें