संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विचार गोष्ठी में प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि ''मिसाइल मैन'' के नाम से प्रसिद्ध डॉ कलाम ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। एक वैज्ञानिक के रूप में उन्होंने देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत को विश्व की परमाणु शक्तियों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सुनील कुमार पांडेय, अरुण पांडेय, शहर आलम खान, रामाश्रय यादव, प्रेमनाथ मौर्य, राजीव गोंड, दुर्गेश सिंह, फैजान खान आदि उपस्थित रहे। संवाद