फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुर्थिंया सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी

विज्ञापन
लालजी के परिजनों से मिलते पूर्व विधायक पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के कुर्थिंया में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी (जय चौबे) जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने शोकाकुल परिवारों से कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हाेंने कहा कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ पूरा सहयोग किया जाएगा, ताकि इस कठिन समय में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रशासन से भी अपेक्षा की कि पीड़ित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें