फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रदेश स्तरीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का ट्रायल कल

Wed, 28 May 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय अंडर-17 जूनियर बालक, बालिका बाॅक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। यह जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंडर-17 जूनियर बालक बाॅक्सिंग प्रतियोगिता निर्धारित भार वर्ग 44, 46, 48, 50, 52, 54, 57, 60, 63, 66, 70, 75 व 80 किग्रा हो उसका ट्रायल 30 मई को स्टेडियम में सुबह 10 बजे से है। यह प्रतियोगिता तीन से छह जून को झांसी में होनी है। इसके साथ ही अंडर-17 जूनियर बालिका बाॅक्सिंग प्रतियोगिता निर्धारित भार वर्ग 44, 46, 48, 50, 52, 54, 57, 60, 63, 66, 70, 75, 80 किग्रा का ट्रायल भी 30 मई को होगा। इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति जिसमें खाता संख्या और आईएफएससी कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो लाना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें