संतकबीरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन हर घर जल नमामि गंगे तथा ग्रामीण जिला पूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश के जरिए विकास भवन के आरआरसी सेंटर में पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को पौधारोपित करने पर बल दिया गया।
सीडीओ संत कुमार ने कहा कि मानव जीवन के लिए वृक्ष अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में जिस प्रकार जलवायु परिवर्तन हो रहा है। इसका मुख्य कारण लगातार वृक्षों की हो रही कटान ही है। हम सभी को संकल्प लेकर जाना चाहिए कि हम सब इस वर्ष एक-एक पौधा जरूर लगाएंगे। बीएसए अमित सिंह ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए हम सभी का दायित्व सुनिश्चित होना चाहिए। हम सभी को चाहिए कि हम पानी के संरक्षण के लिए आगे बढ़कर काम करें, जिससे कि आने वाले समय में देश और दुनिया में पानी का संकट न खड़ा हो।
उपयुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी ने कहा कि हम सभी को अपने यहां होने वाले प्रत्येक मांगलिक कार्यक्रमों में एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर अजीत तिवारी, अवनीश पाल, ओपी त्रिपाठी, संजू जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, जिला परियोजना संबंधित स्वच्छ भारत मिशन प्रदीप त्रिपाठी, राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।