फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महुली थाने में पौधरोपण, परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को महुली थाने में पौधरोपण किया गया। यह पहल एक फाउंडेशन की ओर से थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में हुई। थाना परिसर में पौधे लगाए गए और इसे हरा-भरा कर सुंदर पार्क विकसित करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पौधरोपण में फाउंडेशन के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और थाना स्टाफ ने सहभागिता की। खाली स्थानों पर हरियाली बढ़ाने तथा पौधों की नियमित देखभाल का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने पुलिस और समाज की संयुक्त भागीदारी से जनहित के कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। संवादए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें