फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन से सड़क पर पड़ा है पेड़, हादसे का खतरा

विज्ञापन
सेमरियावां व चोरहा की सीमा पर बीएमसीटी मार्ग पर गिरा पेड़-संवाद
विज्ञापन
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर सेमरियावां चौराहा और चोरहा गांव के सीमा पर एक विशाल पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया है। पेड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर पड़ा होने के कारण मार्ग का करीब आधा हिस्सा बाधित है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पेड़ नहीं हटाए जाने से राहगीरों में जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन

बस्ती-मेंहदावल-तमकुहीराज मार्ग पर दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में सड़क पर गिरे पेड़ के कारण वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। सामने से आने वाले वाहनों को रास्ता देने के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ गिरने की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इसे हटाने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इरशाद अहमद, अफजाल अहमद, नफीस अहमद, जावेद अहमद, राम कुमार और लालमन आदि ने बताया कि तीन दिन से पेड़ सड़क पर पड़ा है। जिम्मेदार अधिकारी शायद किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।
000000
सड़क पर पेड़ गिरने की जानकारी मिली है। इस संबंध में डीएफओ से वार्ता कर पेड़ को जल्द हटवाया जाएगा, ताकि मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सके और राहगीरों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

-हृदयराम तिवारी- एसडीएम खलीलाबाद
00000000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें