फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली गिरने से सड़क पर गिरा पेड़, लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर सोमवार शाम तेज आंधी, बारिश और बिजली ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। नौरंगिया के पास बिजली गिरने से सड़क किनारे लगा एक बड़ा पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया, तब आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई और बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान नौरंगिया के पास सड़क किनारे खड़े एक विशाल पेड़ पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने के बाद पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय उसकी चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पेड़ गिरते ही खलीलाबाद और धनघटा की ओर से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बारिश और तेज हवा के बीच जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक रास्ता खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को हरतालिका तीज होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं तामेश्वरनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए जा रही थीं। पेड़ गिरने से लगे जाम में महिलाएं और उनके साथ आए परिवार के लोग घंटों फंसे रहे। इसके अलावा स्कूली वाहन, छोटे-बड़े यात्री वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंस गए। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
आंधी का असर क्षेत्र के कई हिस्सों में देखने को मिला। गंगा-देवरिया और आसपास के इलाकों में भी जगह-जगह पेड़ गिरने की सूचना मिली। कई स्थानों पर बिजली के तारों और रास्तों के बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही खलीलाबाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कटर मशीन मंगाई गई। पुलिस और वन विभाग की निगरानी में पेड़ को टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें