संतकबीरनगर। पेंशनर्स दिवस पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ हाकिम सिंह की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस समारोह मनाया गया। इसमें पेंशनरों की समस्याओं को सुना गया और उसके निदान के लिए सीडीओ ने आश्वस्त किया।
सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा कि पेंशनरो के लिए कलेक्ट्रेट या विकास भवन में एक कक्ष आवंटित किया जाएगा। इसके साथ ही कोषागार में पेंशनरो के लिए परिचय पत्र जारी होगा। जिला अस्ताल में इलाज के लिए तथा बैंक मे वरियता पदान करने को लेकर संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिया गया है। सभी पेंशनर सम्मान के पात्र है। इसलिए सेवा से अवकाश ग्रहण के बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी जेएन झा ने कहा कि सभी पेंशनर 10 जनवरी तक आयकर संबंधित प्रक्रिया पूरी करा ले ताकि फरवरी में समय से पेंशन भेजी जा सके। उन्होंने कहा कि पेंशनर को जीवित प्रमाण पत्र नवंबर माह में जमा करने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब पेंशनर किसी माह में प्रमाण पत्र जमा कर सकते है। बताया कि जिले में लगभग 7500 पेंशनर है। इसमे से आधे से अधिक लोगों का परिचय पत्र जारी हो गया है। सभी पेंशनर कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु कार्ड बनवा ले तथा कोषागार से सत्यापन करा ले। इस अवसर पर पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद यादव, इनामुल्लाह कुरैशी, राममिलन चौधरी, दशरथ यादव, अशोक, विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव, संचित राम, तुलसीदास, प्रकाश चंद, रामलौट, नरेंद्र बहादुर सिंह, अवधनाथ प्रजापति, ओम प्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह समेत अन्य पेंशनर मौजूद रहे।