कारोबार ठप होने से नाराज व्यापारी बचेंगे घर
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद पुल के नीचे स्थित दुकानों का कारोबार ठप हो गया है। परेशान व्यापारी यहां अंडरपास बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई न होने तथा रोजगार छिनने से परेशान व्यापारियों ने अपने घरों को बेचने के लिए बोर्ड टंगा दिया है। ‘मकान बिकाऊ है’ के लगे बोर्ड शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
खलीलाबाद शहर का हृदय माने जाने वाले मोहल्ला गोला बाजार दक्षिण व औद्योगिक नगर को मुखलिसपुर रेलवे क्रॉसिंग दो हिस्सों में बांटती है। 22 मार्च-2016 को इस रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रजि का निर्माण कराया गया। इसके बाद नीचे से आवागमन बंद कर दिया गया। अब इधर से कुछ स्कूली बच्चे व मोहल्ले के लोग ही आते-जाते हैं। इसके चलते ओवरब्रिज के नीचे की दुकानों की बिक्री ठप हो गई। ओवरब्रिज के नीचे लोग अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं। रोजगार चौपट होता देख व्यापारियों ने अंडरपास बनाओ संघर्ष मोर्चा का गठन कर आंदोलन शुरू किया। संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ सदस्यों सुबोध शर्मा, प्रदीप चटर्जी, आदि का कहना है कि इस मामले में वे सांसद, विधायक, डीएम व रेलवे के महाप्रबंधक से भी मिल चुके हैं। अब तक सकारात्मक पहल नहीं हुई।