फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ से बस्ती की परिवहन सेवा शुरू, लोगों को राहत

Tue, 09 Dec 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तामेश्वरनाथ धाम से बस्ती जाने के लिए करीब चार साल पहले परिवहन निगम की बस उपलब्ध थी, लेकिन बीच में यह सेवा बंद हो गई थी। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब तामेश्वरनाथ काॅरिडोर की घोषणा होने के बाद फिर बस सेवा शुरू हो गई है। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों के आस्था के केंद्र प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है। यहां पर लोग जलाभिषेक के साथ ही मनौती मांगते हैं। मांगलिक कार्य के लिए भी क्षेत्र के लोगों के लिए यह प्रमुख स्थान है। यहां पर सावन में माह भर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। शिवरात्रि पर्व पर कांवरिया भी जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। यहां से करीब चार साल पहले बस्ती के लिए परिवहन निगम की बस सेवा संचालित होती थी, लेकिन यह बस सेवा बंद हो गई है। वजह यह बताई जा रही है कि चालक के सेवानिवृत्ति के बाद यहां से बस सेवा पूरी तरह से बंद हो गई। लेकिन तामेश्वरनाथ कॉरिडोर की घोषणा के बाद फिर इस सेवा को चालू किया गया है। क्षेत्र के निवासी शशांक भारती, सुरेंद्र कुमार आदि ने कहा कि बस सेवा शुरू हो जाने से श्रद्धालुओं को यहां पहुंचने में आसानी हो जाएगी। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया ने परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर बस सेवा शुरू किए जाने का आग्रह किया था। जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है।
-
धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए निर्देश मिले हैं। शासन स्तर से तामेश्वरनाथ धाम के लिए बस सेवा शुरू करने का निर्देश मिला तो बस सेवा संचालित कर दी गई। लोगों को राहत मिल रही है। यह बस सुबह सात बजे रोज तामेश्वरनाथ से निकलती है और शाम को सात बजे वापस आ जाती है। -टीएन दूबे, बस अड्डा प्रभारी, संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें