फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किन्नर और ट्रक चालक आमने-सामने, चले ईंट पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। नाथनगर चौराहे पर शुक्रवार को किन्नरों और ट्रक चालक के बीच ईंट-पत्थर चलने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक ईंट मारते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि काली जगदीशपुर जाने वाली सड़क के पास किन्नरों का चार पहिया वाहन खड़ा था। उसी दौरान काली जगदीशपुर की ओर से आर रहे ट्रक ने किन्नरों के वाहन को टक्कर मार दी, जिससे गुस्साए किन्नरों ने ट्रक रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने ईंट मारनी शुरू कर दी। जवाब में किन्नरों ने भी ट्रक पर ईंट चलाना शुरू कर दिया, जिससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक अनियंत्रित और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए भागने लगा।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि सड़क के किनारे खड़े वाहनों को उसके चालकों ने शीघ्रता से हटा लिया वरना ट्रक की चपेट में वाहन और अन्य लोग आ सकते थे। ट्रक चालक की मनमानी को देखकर चौराहे के लोग भी किन्नरों के पक्ष में आ गए और ट्रक रोकने का प्रयास करने लगे, लेकिन ट्रक चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें