फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गनवरिया में फिर ट्रांसफाॅर्मर जला, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
​सांथा विकास खंड क्षेत्र के गनवरिया गांव में जला ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
सांथा। विकास खंड क्षेत्र के गनवरिया गांव में 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया है। नंदौर फीडर द्वितीय से जुड़े इस गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद निगम ने दूसरा ट्रांसफाॅर्मर तो लगाया, लेकिन ओवरलोड के कारण वह भी चंद घंटों में ही धड़ाम हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने अब निगम से 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को गनवरिया के ग्रामीण सुनील, जयप्रकाश, समीउल्लाह खां, पवन, छेदी, प्रदीप, अजय, राजन, प्रवीण, राधेश्याम और कुलदीप आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव का मुख्य ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद निगम ने बड़ी मशक्कत के बाद नया ट्रांसफाॅर्मर रखवाया था, लेकिन उपभोक्ताओं की संख्या और लोड अधिक होने के कारण चालू होते ही वह भी फुंक गया।
72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली न आने से पेयजल संकट खड़ा हो गया है और मोबाइल तक चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे गांवों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि गांव में लोड अधिक होने के कारण 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर बार-बार ट्रिप हो रहा है और लोड नहीं झेल पा रहा है।
विज्ञापन

ओवरलोड की समस्या को देखते हुए गनवरिया गांव के लिए 100 केवीए के नए ट्रांसफाॅर्मर का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिल चुकी है और सोमवार को ट्रांसफाॅर्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें