फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी में ट्रांसफाॅर्मर जला, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
गायत्री मंदिर पर मोबाइल ट्रांसफार्मर से हो रही बिजली आपूर्ति>
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोसयाबाजार में लगा ट्रांसफार्मर शनिवार सुबह में जल गया। इसकी वजह से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इससे घरों में लगे विद्युत उपकरण ठंडे पड़ गए। उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

पौली के ग्राम पंचायत रोसया बाजार में बस्ती के देईसाड़ विद्युत उपकेंद्र से विद्युत सप्लाई होती है। रोसयाबाजार गांव में लगा ट्रांसफार्मर शनिवार को सुबह लगभग पांच बजे जैसे ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई, वैसे ही धू-धूकर जलने लगा और अफरातफरी का माहौल हो गया। इससे पूरे गांव में आपूर्ति बंद हो गई। घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए।
उपभोक्ता धर्मबीर, राम गुलाम, संतोष कुमार, रवि, प्रदीप कुमार, राहुल, आनंद आदि ने जिम्मेदार अधिकारियों से ट्रांसफाॅर्मर बदल कर नया ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की है। हालांकि बिजली कर्मचारियों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी मिली है। जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें