- सौदागर को प्रभारी एएचटीयू व आईजीआरएस का अतिरिक्त प्रभार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने मंगलवार को जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए दो निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। रिजर्व पुलिस लाइंस से निरीक्षक सौदागर राय को प्रभारी एएचटीयू के साथ ही आईजीआरएस व जन शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक आलोक सोनी को साइबर क्राइम थाना व मीडिया सेल में तैनात किया गया है।
एसआई राजेश दूबे को थाना दुधारा और साइबर सेल से रमेश यादव को साइबर क्राइम थाना पर भेजा गया है। पुलिस लाइंस से कंप्यूटर ऑॅपरेटर रिंकी सिंह को पुलिस लाइंस से साइबर क्राइम थाना एवं मीडिया सेल, माला गुप्ता को साइबर क्राइम थाना पर तैनात किया गया है। इसके अलावा थाना धर्मसिंहवा से हेड कांस्टेबल रामचंद्र यादव को 30 दिसंबर को साइबर क्राइम थाना पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर वहीं बने रहने का आदेश जारी किया है।