संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने रविवार को दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने दो दरोगा समेत 135 पुलिस कर्मियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर अन्य जगह तैनात किया है।
जानकारी के अनुसार एसआई श्यामदेव प्रसाद कार्यालय सीओ मेंहदावल को हटाकर प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात किया है। वहीं एसआई सुरेश यादव महिला सम्मान कोष को थाना धर्मसिंहवा भेजा है। इसके अलावा थानों पर काफी लंबे समय से तैनात हेड मोहर्रिर, हेड और कांस्टेबल को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर दूसरे स्थान पर तैनात किया है।