फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहालग में गाड़ियां बुक...लोकल रूट पर यात्रियों का बढ़ गया संकट

Fri, 29 Nov 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सहालग का समय चल रहा है। शादी-विवाह में ज्यादातर गाड़ियां बुक हो गई हैं। इसके कारण लोकल रूट पर आम यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

वाहन कम होने के कारण जो वाहन जा भी रहे है वह अधिक किराया ले रहे हैं। इस रूट पर परिवहन निगम की बसें भी सीमित है। अगर निगम की बसें रूट पर चलतीं तो कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
लोकल रूट पर परिवहन निगम की बसों की कमी है। खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग और खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर अभी सिर्फ एक-एक बसें ही चलती हैं। ऐसे में इन मार्गों पर यात्रियों को निजी वाहनों का ही सहारा है। इस समय शादी-विवाह का समय चल रहा है। ऐसे में विभिन्न रूट पर चलने वाले निजी वाहन लोगों ने बुक कर रखा है। इसके कारण जिस दिन लगन रहती है, उस दिन सड़क पर यात्री वाहन नहीं मिलते। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो वाहन चलते भी है वह भी अधिक किराया वसूल रहे हैं। धनघटा मार्ग पर जाने वाले अनिरुद्ध कुमार, रामहित आदि ने कहा कि रूटों पर वाहनों की कमी है, जिसके कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें