फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क, पैदल गश्त की

Fri, 29 Nov 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस फोर्स के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया। पैदल गश्त कर शहरवासियों व आमजन में सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन

जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर खलीलाबाद शहर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष सर्तकता बरती। सीओ सिटी अजीत चौहान एवं कोतवाल सतीश कुमार सिंह व भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त कर आम नागरिक से सीधा संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
सीओ सिटी ने बताया कि एतियातन पैदल गश्त किया गया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की गई है। जिससे किसी भी तरह की कानून व्यवस्था को लेकर समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें