संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गणना प्रपत्र को बीएलओ एप से वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्रों को बीएलओ मतदाताओं से प्राप्त कर एप के माध्यम से भरेंगे। इसके लिए बीएलओ को छोटे-छोटे समूह बनाकर पुनः प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बीएलओ का प्रशिक्षण समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम दिया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र के अनुसार प्रशिक्षण के लिए अधिकारियों, जिनके पर्यवेक्षण में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है, को नामित कर दिया गया है।
उन्होंने अधिकारियों को बीएलओ को प्रशिक्षित कर फोटोग्राफ्स एवं कार्यवृत्त जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने की हिदायत दी। संवाद