फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा की जीत पर मनाई खुशी

Sun, 16 Nov 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) ने 19 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। शनिवार को जिलाध्यक्ष लालचंद्र दुसाध और महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला ने बंधुपुर गांव में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

लाल चंद दुसाध ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर जनता ने अधिक विश्वास किया है। उसके भरोसे 29 सीटों में से 19 विधायक चुने गए। अब साफ तस्वीर है कि आने वाला समय बिहार के विकास में लोजपा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर परिणाम पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर राम दुसाध, बीडीसी सदस्य पूनम दुसाध, इंद्रजीत, रीमा, गोमती प्रसाद, अखिलेश पासवान, राम कुमार, शैलेंद्र, सुमन, संगीता मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें