फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुपोषण प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

Tue, 16 Dec 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सांथा सीडीपीओ कार्यालय पर आंनगबाड़ी कार्यकर्ताओ के प्र​शिक्षण का शुभारंभ करते विधायक-स्रोत सीडी
विज्ञापन
सांथा/बेलहर। बाल विकास परियोजना कार्यालय में पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। आरंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) प्रशिक्षण में ब्लॉक की 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्हें कुपोषण प्रबंधन के बारे में बताया गया। शुभारंभ विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

सीडीपीओ सत्येंद्र सिंह तथा मधु चतुर्वेदी ने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में खेल-आधारित गतिविधियों और साप्ताहिक खेल-आधारित कैलेंडर पर मुख्य ध्यान केंद्रित किया गया है। पोषण घटक में बच्चों में कुपोषण के प्रबंधन के नियम शामिल हैं। इनमें गंभीर तीव्र कुपोषण और मध्यम तीव्र कुपोषण, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी, बच्चों के लिए पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता औरसाफ-सफाई (0-6 वर्ष) तथा आहार दिशानिर्देश शामिल हैं। विकास की निगरानी और पोषण ट्रैकर का भी उल्लेख किया गया है।
इस दौरान दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रयास भी बताए गए, जिसमें उन्हें जांचने के बाद आवश्यक सेवाएं देना शामिल है।

सांथा सीडीपीओ कार्यालय पर आंनगबाड़ी कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण का शुभारंभ करते विधायक-स्रोत सीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें